फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The newly arrived traffic inspector took strict action, deducted 13 vehicles challan

नवागत यातायात निरीक्षक ने बरती सख्ती, काटा 13 वाहनों का चालान

Sun, 17 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The newly arrived traffic inspector took strict action, deducted 13 vehicles challan
पीडीडीयू नगर। नगर के गोधना मोड़ के समीप अवैध तरीके से संचालित वाहन स्टैंड पर रविवार को पहुंचे नवागत यातायात निरीक्षक श्यामजी यादव ने वाहन के कागजातों की जांच की और बस वाहन संचालकों को हिदायद दिया कि आगे से यहां वाहन खड़े हुए तो कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान प्रेशर हॉर्न लगाने पर 13 वाहनों का चालान किया। यातायात विभाग की ओर से अचानक हुए जांच अभियान से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। वाराणसी-बिहार जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर गोधना मोड़ के समीप लगातार अवैध वाहन स्टैंड की शिकायत मिलने पर यातायात निरीक्षण रविवार को अपने हमराहियों के साथ जा धमके और वहां खड़ी बसें, क्रुजर, आटो आदि वाहनों के कागजातों की जांच की और बस संचालकों को हिदायत दी कि अब यहां कोई भी वाहन नहीं खड़ा करेगा। यातायात निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि अवैध वाहन स्टैंड पर जांच कर हिदायत दिया गया। आगे भी यह अभियान चलता रहेगा। साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कांस्टेबल सौरभ ओमप्रकाश, ज्ञानचंद, राजनारायण, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पड़ाव से लेकर पीडीडीयू नगर के चकिया तिराहे तक अवैध वाहन स्टैंड का भरमार है। जिसके कारण लगातार लोगों को जाम की समस्या से जुझना पड़ता है और यातायात विभाग की ओर से सितंबर माह में तत्कालीन यातायात प्रभारी दुर्गादत्त यादव की ओर से पड़ाव चौराहे पर बने अवैध वाहन स्टैंड पर कई दिन जांच किया गया और कई वाहनों का चालान भी किया गया लेकिन आज भी अवैध वाहन स्टैंड धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed