फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Naths of the world came out among the devotees riding on a chariot

रथ पर सवार होकर भक्तों के बीच निकले जगत के पालन हार

Fri, 01 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The Naths of the world came out among the devotees riding on a chariot
पीडीडीयू नगर। पंद्रह दिनों की बीमारी से स्वस्थ होकर शुक्रवार को जगत के पालनहार भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा रथ पर सवार होकर भक्तों के बीच निकले। भगवान के रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही । इसी के साथ तीन दिवसीय रथयात्रा मेले की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

रथयात्रा की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। पीडीडीयू नगर के राम मंदिर पर शु्क्रवार की शाम पांच बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमा को रथ पर सवार किया गया। यहां पूजा अर्चना के साथ रथयात्रा की शुरूआत हुई। रथयात्रा मेला कमेटी के बैनरतले भक्त ढोल नगाड़े की धुन पर जयकारे लगाते हुए रथ को खींचते हुए जीटी रोड पर नया स्टेशन गेट के पास ले आए। यहां भगवान की भव्य आरती उतारी गई और इसके बाद दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। भक्तों ने दर्शन के बाद मेले में गुब्बारे, खिलौने, चाट गोलगप्पे का आनंद उठाया। शाम सात बजे से आठ बजे तक रामायण का पाठ किया गया। रात दस बजे से सुबह छह बजे तक बिरहा का मुकाबला हुआ। इससे सुनने को पूरी रात लोग जुटे रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन शनिवार की सुबह भक्त रथ को खींच कर दामोदरदास पोखर ले जाएंगे। यहां दिन भर मेला लगेगा। भक्त रात आठ बजे भगवान जगन्नाथ का रथ खींच कर जीटी रोड पर रेलवे स्टेशन गेट के समीप स्थित मां काली मंदिर पर ले आएंगे। तीसरे रविवार की सुबह भक्त रथ को मां काली मंदिर से खींच कर राममंदिर पहुंचाएंगे। इसके साथ ही मेले का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed