फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The municipality is getting potholes filled on the routes leading to Puja pandals.

Chandauli News: पूजा पंडालों के रास्तों के गड्ढे भरवा रही पालिका

Thu, 15 Oct 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The municipality is getting potholes filled on the routes leading to Puja pandals.
पीडीडीयू नगर स्थित आर्य समाज मंदिर पूजा पंडाल को जाने मार्ग ओर गढ्ढे को भरता मजदूर। संवाद - फोटो : ArchivE
पीडीडीयू नगर। दुर्गा पूजनोत्सव को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। सप्तमी, अष्टमी और नवमी को इन पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में पूजा स्थलों तक जाने वाले रास्तों के गड्ढे श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसे देखते हुए नगर पालिका ने पांच प्रमुख पूजा पंडालों तक जाने वाले मार्गों के गड्ढे भरवाने का काम शुरू कराया है। इस पर 90 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के पांच प्रमुख पूजा पंडालों तक पहुंचने वाले मार्गों की स्थिति खराब है। इन रास्तों पर जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन में दिक्कत हो रही थी। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर परेशानी और बढ़ने की आशंका थी। अमर उजाला ने छह अक्टूबर के अंक में ‘गड्ढे और गिट्टियां लेंगी श्रद्धालुओं की परीक्षा’ शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पालिका की ओर से जीएसबी और भस्सी का इस्तेमाल कर गड्ढे भरवाए जा रहे हैं। आर्य समाज मंदिर, लाठ नंबर एक, फायर ब्रिगेड, अफीम कोठी रोड और राम मंदिर क्षेत्र के पूजा पंडालों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत कराई जा रही है। पालिका का प्रयास है कि पूजा शुरू होने से पहले मार्गों को दुरुस्त कर दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिले।

दुर्गा पूजा के दौरान परिवारों के साथ बड़ी संख्या में लोग पंडालों में दर्शन करने पहुंचते हैं। रास्तों पर गड्ढे होने से खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी हो सकती है। भीड़ के दौरान आवागमन बाधित होने की आशंका भी रहती है। ऐसे में मरम्मत कार्य पूरा होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed