फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The money in an ATM

एक एटीएम में मिले पैसे

Tue, 13 Dec 2016 01:05 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 13 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
The money in an ATM
मुगलसराय में एसबीआई एटीएम
बैंकों की तीन दिन की छुट्टी ने आम लोगों को खूब परेशान किया। सोमवार को पूरे जिले में मात्र एक एटीएम पर ही लोगों को पैसे मिल सके। एक मात्र चंदौली में एसबीआई का एक एटीएम चालू मिला। यहां लंबी कतार लगी।हालत यह रही कि दो हजार रुपये के लिए लोगों को दो घंटे से भी अधिक लाइन लगना पड़ा। हालांकि पैसे के लिए लोग दिन भर खुला एटीएम तलाशते रहे। मंगलवार को बैंक खुलेंगे, तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ेेगी।
विज्ञापन

नोटबंदी के इतने दिन बाद भी बैंकों की स्थिति नहीं सुधरी और न ही सभी एटीएम ने काम शुरू किया। शनिवार से सोमवार तक छुट्टी होने के बाद पैसे के लिए पूरी तरह एटीएम पर निर्भरता बढ़ गई। सोमवार को तो जिले के 74 एटीएम में से 73 के शटर गिरे रहे। लोग पैसे निकालने पहुंचे लेकिन कैश नहीं है का बोर्ड देख कर प्रबंधन को कोसते हुए वापस लौटे। इससे लोगों में रोष रहा। नगर में स्थिति यह रही कि नगर के 30 एटीएम में किसी एटीएम से पैसे नहीं मिले।
विज्ञापन

नगर में   एसबीआई की पांच एटीएम शाखाएं, एचडीएफसी की तीन शाखा, बैंक आफ बड़ौदा,  केनरा  बैंक, बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक, ओरिएंटल बैक आफ कामर्स,  सिंडीकेट  बैंक,  पीएनबी, यूको बैंक, विजया बैंक सहित अन्य बैंक शाखाओं के  एटीएम या तो  बंद रहे अथवा शाखा के बाहर कैश नहीं है लिख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह चकिया में पांच एटीएम हैं लेकिन किसी का शटर नहीं खुला। सकलडीहा में तो नोटबंदी के बाद से अब तक एटीएम खुला ही नहीं है। धानापुर बाजार में इंडियन ओवरसीज बैंक का एटीएम भी अब तक नहीं खुला है। सैयदराजा, इलिया, चहनियां, दुलहीपुर, पड़ाव सहित पूरे जिले में एटीएम बंद होने से लोग परेशान रहे। मंगलवार को बैंकों पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed