फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The MLA got the foundation stone of the roads laid by the public

Chandauli News: ग्रामीण चार घंटे तक रोके रहे वन विभाग की गाड़ी

Thu, 31 Jul 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The MLA got the foundation stone of the roads laid by the public
नौगढ़। भरदुआ गांव में बुधवार को वन भूमि पर जोताई के लिए ग्रामीणों और वन विभाग के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। वन विभाग की टीम जब वन भूमि पर ट्रैक्टर से हो रही जोताई रोकने पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए वन कर्मियों को घेर लिया। ग्रामीण सरकारी गाड़ी को चार घंटे तक रोके रहे। पुलिस पहुंचने के बाद छोड़ा।
विज्ञापन

भरदुआ गांव के लहसुनिया बीट में कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर ट्रैक्टर से जोताई किए जाने की सूचना मिलने पर रेंजर मकसूद हुसैन टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने जोताई कर रहे ट्रैक्टर की चाभी निकाल कर कार्य रोकने का प्रयास किया। इस पर विरोध में उतरे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ विरोध शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। रेंजर ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने ट्रैक्टर छुड़ाकर वनकर्मियों को घेर लिया और मारपीट की कोशिश की। करीब 11 बजे वनकर्मियों की गाड़ी घेर ली और अपराह्न तीन बजे पुलिस के आने के बाद छोड़ी। घटना की जानकारी मिलने पर नौगढ़ थानाध्यक्ष रमेश यादव पुलिस के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित भूमि पर वर्ष 2018 में वृक्षारोपण किया गया था। जिसे काटकर अतिक्रमणकारियों ने खेती शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को थाने बुलाया गया है। रेंजर मकसूद हुसैन ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा, वन भूमि पर कब्जा और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed