फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The miscreants snatched the bag and ran away

Chandauli News: बैग छीनकर भागे बदमाश

Sun, 13 Apr 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched the bag and ran away
चहनिया। गुरेरा में एक आभूषण की दुकान पर काम करने वाली सगी बहनों रूपा वर्मा और रेखा वर्मा से शुक्रवार को देर शाम बदमाश बैग छीनकर भाग गए। बैग में 12 हजार रुपये रखे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरी रात बदमाशों की तलाश करती रही, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पुलिस ने सीसी कैमरों को भी खंगाला।
विज्ञापन

गुरेरा गांव के रहने वाले संतोष वर्मा की पुत्री रेखा वर्मा और रूपा वर्मा चहनिया स्थित एक आभूषण की दुकान पर काम करती है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद होने के बाद साइकिल से दोनों घर लौट रही थीं। साइकिल के पीछे एक बैग रखा हुआ था। उन्हें दुकान से वेतन मिला था। बैग में वेतन के 12 हजार रुपये रखे हुए थे। रास्ते में चहनिया वाया सैदपुर हाईवे पर गुरेरा गांव में चौराहे के पास बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भाग निकले। भयभीत दोनों बहनों ने वहां से शोर मचाते हुए घटना स्थल से कुछ दूरी घर जाकर अपनीसाइकिल खड़ी कर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश भाग चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर कई जगह सीसी फुटेज की छानबीन की। बलुआ थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सीसी फुटेज और लोकेशन के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed