फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The message of environmental protection

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sat, 06 Jun 2015 01:28 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
The message of environmental protection
नगर सहित जनपद के विभिन्न अंचलों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर
विज्ञापन
शुक्रवार को विद्यालयों से रैलियां निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं संस्थाओं द्वारा विभिन्न जगहों पर पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया गया।


इस क्रम में नगर के सकलडीहा रोड स्थित ज्योति कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। रैली को जिला सिविल बार के महामंत्री वीरेंद्र कुमार दाढ़ी व डा. राजकुमार गुप्ता ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।

 रैली स्कूल से शुरू होकर चकिया तिराहे पर गंजी प्रसाद की प्रतिमा तक होते हुए वापस विद्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल बच्चे पृथ्वी करती हमें दुलार, करो न इस पर अत्याचार, पर्यावरण जीवन का आधार, पर्यावरण जीवन का सार, जल नहीं तो कल नहीं आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल मौर्य ने कहा कि दिनोंदिन पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से लोग तमाम तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं पर्यावरण प्रदूषण बढ़ने से प्राकृतिक असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई है और पेयजल व शुद्ध वायु की कमी हो रही है, जो जनजीवन के लिए खतरनाक है। वहीं विशिष्ट अतिथि रमेश जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण पर लोगों को गंभीरता से सोचना होगा।

 इसके पूर्व अलीनगर के भगवती माता मंदिर के प्रांगण में व शास्त्री पार्क में पौधरोपण किया गया। इस दौरान शिवपूजन, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रकाश मंडल, आकाश चौरसिया, विपिन अग्रहरी, रितेश, राहुल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सत्यदेव गुप्ता व संचालन कृष्णमोहन गुप्ता ने किया।
वहीं दूसरी तरफ यंग लायर्स सोसायटी के सदस्यों द्वारा नगर के आरपीएफ कालोनी, ताप्ती कालोनी, काली महाल चौराहा व सुभाष पार्क में वृक्षारोपण किया गया।

 इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष खालिद वकार ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से प्राकृतिक असंतुलन पैदा हो गया है। इस भीषण गर्मी में लोग पेड़ की छांव ढूंढते नजर आ रहे हैं, लेकिन वनों की हो रही अंधाधुंध कटौती पर किसी का ध्यान नहीं है। इस अवसर पर प्रभाकर सिंह, रामू गुप्ता, सद्दाम हुसैन, अरमान, रितेश, चंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। नियामताबादः क्षेत्र के पटनवां गांव में रैली निकाली गई।

रैली औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुन: गांव में आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्रभानु यादव ने कहा कि दिनोंदिन पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से तमाम प्रकार की समस्याएं पैदा हो रही हैं। पिंटू, सोनू, चिंटू, पिंकू आदि मौजूद रहे।


इसी तरह क्षेत्र के नाथूपुर गांव में नियामताबाद के बीडीओ व ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। नियामताबाद विकासखंड अधिकारी विजयप्रकाश सिंह नाथूपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और वहां ग्राम प्रधान नौशाद अहमद सिद्दीकी के साथ एक दर्जन फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया।

बीडीओ ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। सभी लोगों को एक साथ मिलकर वृक्षारोपण करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ ग्राम प्रधान नौशाद अहमद सिद्दीकी ने कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाए। इस अवसर पर संतोष, इमरान, शंकर, युनूस आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed