फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The mercury dropped sharply, patients increased in hospitals

जनपद में तेजी से पारा गिरा, अस्पतालों में बढ़े मरीज

Sat, 01 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped sharply, patients increased in hospitals
चंदौली। जनपद में तेजी से पारा गिरता जा रहा है। इससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इसका सीधा असर इन दिनों लोगों की सेहत पर पड़ता दिखाई दे रहा है। इसलिए सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के ओपीडी की बात करें तो पहले ओपीडी जहां 1000 अब बढ़कर 12 सौ के करीब पहुंच गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि ठंड लोगों को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है ।चिकित्सकों की सलाह लें और सावधानी बरतें तभी इससे राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

जनपद में दिसंबर माह के दूसरे पखवारे में ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है।शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। इससे जनजीवन बेहाल है। पशु-पक्षियों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जिला अस्पताल की बात करें तो जहां ओपीडी में 1000 मरीज पहुंचते थे वहीं इस समय 1200 पहुंच रहे हैं। इसमें ज्यादातर लोग सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल के ईएमओ डाक्टर संजय कुमार ने बताया कि ठंड और शीतलहर के चलते सांस, फेफड़े व गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों की सेहत के लिए खतरा बढ़ गया है। ऐसे में पूरी सावधानी बरतें। गर्म पानी का सेवन करें। वहीं ठंड से बचाव के लिए घर में इंतजाम करें। सांस लेने में तकलीफ अथवा किसी तरह की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed