फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The mercury dropped by maximum two degrees and minimum one degree.

Chandauli News: अधिकतम दो और न्यूनतम एक डिग्री गिरा पारा

Sat, 07 Dec 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by maximum two degrees and minimum one degree.
पीडीडीयू नगर। दिसंबर का पहला सप्ताह बीतने वाला है लेकिन जिले में ठंड का असर काफी कमजोर है। शुकवार को अधिकतम दो डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री पारा गिरा। बृहस्पतिवार को अधिकतम 27 जबकि न्यूनतम 12 डिग्री तापमान रहा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम 25 और न्यूनतम 11 डिग्री तापमान रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस मौसम में बारिश ठंड को बढ़ाने के लिए जरूरी होती है जो पूरी तरह से पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित नहीं कर पा रहा है। इससे आगामी नौ दिसंबर तक तापमान के 26 डिग्री से नीचे जाने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

आमतौर पर ठंडे माने जाने वाले दिसंबर माह में इस वर्ष भी उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाओं की कमी से कड़ाके की ठंड की शुरुआत नहीं हो सकी है। जिले का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने और पछुआ हवा चलने के बावजूद ठंड का असर नहीं बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि ठंड नहीं पड़ने का असर गेहूं की खेती पर भी पड़ सकता है। दिसंबर माह का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोहरे का असर नहीं दिख रहा है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दिसंबर माह में असामान्य रूप से ज्यादा तापमान सेहत से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है। खासकर बुजुर्ग, छोटे बच्चे और पहले से बीमार लोगों के लिए यह स्थिति चिंताजनक है। वहीं लंबे समय तक गर्म मौसम मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल माहौल बनाता है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ जाने के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड का असर कमजोर चल रहा है। आगामी सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी जबकि अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed