फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The members of the briquette committee gave Rs 51 lakh to the CM

ईट निर्मात समिति के सदस्यों ने सीएम को दिया 51 लाख रुपये

Wed, 17 Jun 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The members of the briquette committee gave Rs 51 lakh to the CM
चंदौली। उत्तर प्रदेश ईट निर्माता समिति के चेयरमैन रतन श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने कोरोना राहत कोष में 51लाख रुपये दिये। इस दौरान चेयरमैन रतन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में ईट निर्माता समिति जिला इकाइयों की ओर से एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री कोरोना आपदा कोष में जमा कराया है। इसके अलावा कोरोना के दौरान सरकार की ओर से लगे लाकडाउन व उसके खुलने के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईट निर्माता समिति की ओर गरीबों व जरूरत मंदों में भोजन का वितरण, मास्क, साबुन, सेनिटाइजर के साथ राशन का भी वितरण किया गया। इसमें लगभग दो करोड़ रुपये का व्यय हुुआ है। यही नहीं चिकित्सकों के लिए पीपी कीट भी दिया गया, ताकि कोरोना संकट में लोगों की मदद कर सके। चंदौली ईट निर्माता समिति की ओर से एक लाख एक हजार रुपये दिया। इस पर समिति के सदस्यों की ईट निर्माता समिति व अन्य ने सराहना की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर भाटी, प्रदेश महामंत्री अतुल कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपी श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed