फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The maximum temperature increased by 4 degrees in one day

Chandauli News: एक दिन में 4 डिग्री बढ़ गया अधिकतम तापमान

Wed, 23 Jul 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature increased by 4 degrees in one day
पीडीडीयू नगर। पिछले सप्ताह अच्छी बारिश होने के बाद पांच दिन से तीखी धूप निकलने से उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। उधर, गर्मी में अनियमित बिजली कटौती भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 24 जुलाई से जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार तक बारिश होने और मौसम सही रहने के बाद शुक्रवार को मौसम बदल गया। सुबह से तेज धूप निकलने लगी है। इसके बाद चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। तेज धूप के चलते लोग बाजारों में भी कम दिख रहे हैं। शाम के बाद ही चहल-पहल शुरू हो रही है। मौसम में परिवर्तन के कारण तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। बीते सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 34 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह चार डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर ही बना रहा। घरों के छतों पर रखीं टंकियाें का पानी इतना गर्म हो जा रहा है कि लोग परेशान हो जा रहे हैं। उधर, उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती भी लोगों की मुश्किल बढ़ा रही है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार तक मौसम ऐसे ही बना रह सकता है। बृहस्पतिवार से बादल छाए रह सकते हैं और बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed