फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The maximum and minimum temperatures drop due to rain

Chandauli News: बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट

Wed, 18 Jun 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The maximum and minimum temperatures drop due to rain
पीडीडीयू नगर। जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। साथ ही बृहस्पतिवार को भी कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। मंगलवार की सुबह कुछ देर के लिए भगवान सूर्य के दर्शन अवश्य हुए, लेकिन सुबह आठ बजे से बादल छाने लगे। इसके बाद शाम तक बादलों ने डेरा डाले रखा। इस दौरान हालांकि नगर में बारिश नहीं हुई, लेकिन जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद चल रही हवाओं से मौसम सुहाना बना रहा। बारिश होने से सबसे ज्यादा खुशी किसानों में देखी गई। उनकी धान की नर्सरी को बारिश ने नई संजीवनी दी है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के कारण जिले में मौसम बदला है। इससे बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। बुधवार और 19 जून को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। तापमान में भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed