फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   lover kissed bride during jaimala ceremony wedding procession returned in chandauli

Chandauli News: धूमधाम से चल रही थी शादी, जयमाल स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन को किया किस; लौट गई बरात

Fri, 09 May 2025 09:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 09 May 2025 09:58 AM IST
सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक गांव में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बरात का धूमधाम से स्वागत हुआ। इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी बीच स्टेज पर दुल्हन के प्रेमी ने उसको किस किया। जिसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

विज्ञापन
lover kissed bride during jaimala ceremony wedding procession returned in chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सकलडीहा में एक अनोखा प्रेम विवाह सामने आया है। एक गांव में युवती की शादी 5 मई को विरासराय के एक युवक के साथ तय हुई थी। जयमाल के दौरान गांव के ही एक युवक ने दुल्हन को किस कर दिया। इस घटना से विवाह में हंगामा हो गया और दूल्हे पक्ष ने शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में सामने आई ये बात
मामला कोतवाली पहुंचा, जहां किस करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को कोतवाली में बुलाया। कोतवाली में युवती और किस करने वाले युवक ने खुलासा किया कि वे 2017 से एक-दूसरे को जानते हैं और साथ रहना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यादें: 1971 में भी गूंजा था सायरन, काशी के छह जवानों ने लिया था लोहा; वीर सपूतों ने सुनाई वीरता की दास्तां
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी
इसके बाद पुलिस की मध्यस्थता में दोनों परिवारों की सहमति से युवक-युवती ने चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। मंदिर के पुजारी राजेश पांडेय ने पुलिस और संबंधित गांव के प्रधान के अलावा दोनों परिवारों की मौजूदगी में विधि-विधान से शादी संपन्न कराई। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed