फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The lover had murdered his girlfriend by slitting her throat.

Chandauli News: प्रेमी ने गला रेतकर की थी प्रेमिका की हत्या

Mon, 11 Mar 2024 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
The lover had murdered his girlfriend by slitting her throat.
मोहनिया। प्रेमी ने ही चाकू से गर्दन रेतकर प्रेमिका की हत्या की थी। घटना के 20 दिन बाद पुलिस ने युवती का शव मांझर कुंड पहाड़ी के जंगल से बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। यह जानकारी भभुआ के एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने रविवार को दी। एसडीपीओ बताया कि कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के गनगवलिया निवासी शफीक अंसारी अपनी प्रेमिका को रोहतास जिले के मांझर कुंड घुमाने ले गया था। यहां उसने खाने के लिए सेब और चाकू खरीदा, फिर उसी चाकू से प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमिका के शव को जंगल में छिपा दिया। युवती 17 फरवरी को अपनी ममेरी बहन को मैट्रिक की परीक्षा दिलाने भभुआ आई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने युवती के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस ने लड़की के मोबाइल को ट्रेस किया तो आरोपी प्रेमी का पता चला। बताया कि दोनों अलग-अलग समुदाय से थे। संदेह होने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती का शव उसने मांझर कुंड के पहाड़ी के जंगल में फेंका है। पुलिस ने मौके से शव, युवती के कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले वह युवती को 17 फरवरी को भभुआ से सासाराम स्थित अपने किराए के मकान में और फिर 18 मार्च को मांझर कुंड घुमाने ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed