{"_id":"646bbb49f60f5b9ae2068694","slug":"the-lock-hangs-in-the-pink-toilet-built-in-subhash-park-chandauli-news-c-20-1-217834-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सुभाष पार्क में बने पिंक शौचालय में लटका है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सुभाष पार्क में बने पिंक शौचालय में लटका है ताला
विज्ञापन
नगर में स्थित विभिन्न पार्कों में बने शौचालय साफ-सफाई के अभाव में काफी गंदे पड़े हुए है। वहीं शहर के प्रमुख पार्क में महिलाओं के लिए बने शौचालय पर ताला लटका हुआ है तो पुरूषों के लिए शौचालय कई दिनों से निर्माणाधीन है। सुबह-शाम पार्कों में टहलने के लिए जाने वाले लोगों को आवश्यकता पड़ने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशान महिलाओं को होती है। नगर पालिका की ओर से नगर में क्षेत्र में विभिन्न पार्क स्थापित किये गये है। इसमें सबसे अधिक लोग सुभाष पार्क और शास्त्री पार्क में सुबह-शाम टहलने के लिए जाते है। वहीं दोनों ही पार्क सड़क किनारे स्थापित होने के कारण कई बार लोग पार्को में विश्राम के लिए रूक भी जाते है। लोगों की सुविधा के लिए पार्को में महिलाओं व पुरूषों के लिए शौचालय बनाये गये है। रख रखाव के अभाव में शौचालयों की स्थिति ठीक नहीं है। नगर के सुभाष पार्क में महिलाओं के लिए बनाया गया पिंक शौचालय पर ताला लटका हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पुरूषों के लिए निर्माणााधीन शौचालय काफी दिनों से अधूरा पड़ा हुुआ है। इसके अलावा शास्त्री पार्क में बने शौचालय भी गंदे पड़े हुए है।
इनसेट
गंदा पड़ा है पिंक शौचालय
पीडीडीयू नगर। नगर में लाठ नंबर दो पर महिलाओं के लिए बनाया गया पिंक शौचालय साफ-सफाई के अभाव में काफी गंदा पड़ा हुआ है। गंदगी ऐसी की उसे कोई भी इस्तेेमाल करने से परहेज कर दे। पालिका की ओर से लगभग पांच लाख रुपये की लागत से यहां पिंक शौचालय बनाया गया था। ऐसे में गंदा पड़ा शौचालय नगर पालिका की स्वच्छता रैंकिंग बिगाड़ सकता है। संवाद
लोगों से बातचीत
.............................
-- पार्को में सुबह-शाम महिलाएं भी टहलने जाती है लेकिन वहां शौचालयों की स्थिति काफी खराब है। नगर पालिका को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। - लीलावती देवी, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
-- पालिका की ओर से शौचालयों की साफ-सफाई को लेकर लापरवाही बरती जाती है। महिलाओं के लिए बने पिंक शौचालय गंदे होने के कारण निष्प्रोज्य साबित हो रहे है। -सुनीता प्रजापति, पीडीडीयू नगर
-- शहर में यूरिनल की पहले से ही काफी कमी है। पार्को में जहां शौचालय बने हैं वो काफी गंदे है। ऐसे में उसे इस्तेमाल करने पर संक्रमण का खतरा बना रहता है। अनिल यादव, पीडीडीयू नगर
-- नगर पालिका की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर काफी लापरवाही बरती जाती है। पार्को में शौचालय निर्माण व साफ-सफाई को लेकर पालिका लापरवाह बनीं हुई है। आशीष कुमार, पीडीडीयू नगर
कोट
.............
पार्को के शौचालयों की सफाई कराई जाती है। सुभाष पार्क में शौचालय निर्माण का कार्य शीघ्र ही पूरा करा दिया जाएगा। - कृष्णचंद्र, ईओ,नगर पालिका पीडीडीयू नगर
रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 2254
विज्ञापन
इनसेट
गंदा पड़ा है पिंक शौचालय
पीडीडीयू नगर। नगर में लाठ नंबर दो पर महिलाओं के लिए बनाया गया पिंक शौचालय साफ-सफाई के अभाव में काफी गंदा पड़ा हुआ है। गंदगी ऐसी की उसे कोई भी इस्तेेमाल करने से परहेज कर दे। पालिका की ओर से लगभग पांच लाख रुपये की लागत से यहां पिंक शौचालय बनाया गया था। ऐसे में गंदा पड़ा शौचालय नगर पालिका की स्वच्छता रैंकिंग बिगाड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
लोगों से बातचीत
.............................
विज्ञापन
कोट
.............
पार्को के शौचालयों की सफाई कराई जाती है। सुभाष पार्क में शौचालय निर्माण का कार्य शीघ्र ही पूरा करा दिया जाएगा। - कृष्णचंद्र, ईओ,नगर पालिका पीडीडीयू नगर
रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 2254