फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The lights of a thousand houses went off due to the rat

चूहे के कारण गुल हो गई एक हजार घरों बत्ती

Thu, 09 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
The lights of a thousand houses went off due to the rat
नौगढ़। तहसील क्षेत्र के चकरघट्टा स्थित उपकेंद्र में लगे पैनल में मंगलवार की देर रात चूहा घुस जाने के कारण तेज आवाज के साथ आग लग गई। जिससे सभी तार जलकर गये। पैनल जल जाने से परसिया और बरवाडीह फीडर से जुड़े चालीस गांवों की बिजली गुल हो गई जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

चकरघट्टा स्थित बिजली उपकेंद्र के दो फीडरों से चालीस गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र में लगे इनकमिंग पैनल में मंगलवार की देर रात तेज धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते पैनल धू-धू करके जलने लगा। इस दौरान वहां तैनात कर्मचारियों ने सूझबूझ से आग तो बुझाई, लेकिन दोनों फिडरों से जुड़े 40 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार की दोपहर बाद एसडीओ अनिल सिंह ने उपकेंद्र मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पैनल के अंदर चूहे के कारण धमाका हुआ था। इस दौरान पैनल को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया कि इंजीनियरों की टीम जले तार व उपकरण को ठीक करने में लगी हुई है। जल्द से जल्द सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। इस मौके पर चकिया के जेई प्रमोद राम तथा नौगढ़ के जेई रवि शंकर प्रजापति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed