फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The licenses of the millers will be canceled if the outstanding rice is not returned

प्रशासन ने कसा मिलरों पर शिकंजा, लाइसेंस होगा निलंबित

Tue, 21 Jul 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The licenses of the millers will be canceled if the outstanding rice is not returned
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को खाद्य विपणन विभाग के साथ अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बैठक की। बैठक में मिलरों पर बकाया चावल (लेवी) की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों से कहा कि ऐसे मिलरों को चिह्नित करें। साथ उन्होंने शासन के निर्देशों की अवहेलना करने वाले राइस मिल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट तलब की। चेताया कि बकाया चावल की अदायगी जल्द नहीं हुुई तो ऐसे लोगों के लाइसेंस को निलंबित किये जाएगो।
विज्ञापन

जिले में मिलरों पर एफसीआइ का चार हजार एमटी चावल बकाया है। राइस मिल संचालक एफसीआई को चावल देने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने मिलरों से चावल की रिकवरी के निर्देश दिए। वहीं जरूरत पड़ने पर मिलरों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया। एडीएम ने कहा कि किसानों की ओर से खरीदे गए धान को दराई के लिए मिलरों को दिया था। इसके बदले मिलरों को दराई शुल्क दिया जाता है। मिलरों को धान की दराई कर एफसीआइ को चावल भेजना था। लेकिन कुछ मिलरों ने चावल दे दिया। लेकिन करीब एक दर्जन मिलरों ने अभी तक चावल नहीं दिया है। इसके चलते परेशानी हो रही है। कहा कि पांच राइस मिलर संचालकों पर करीब 1100 एमटी, सैयदराजा के दो मिलरों पर 250 एमटी, सकलडीहा के तीन मिलरों पर करीब 275 एमटी, चकिया, शहाबगंज व धानापुर के आधा दर्जन से अधिक मिलरों पर करीब दो हजार एमटी चावल बकाया है। चार माह बीतने के बावजूद मिलरों ने धान की दराई कर चावल नहीं दिया। इसको लेकर खाद्य व विपणन विभाग कई बार निर्देशित कर चुका है। लेकिन मिलरों पर इसका कोई असर नहीं। कहा कि मिलरों से हर हाल में चावल की रिकवरी की जाएगी। खाद्य व विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव को ऐसे मिलरों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। इस दौरान अनूप श्रीवास्तव, दीपक पांडेय, एसएन गुप्ता, रामप्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed