फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The kidnapping of the doctor in Chahaniya created a stir, police engaged in investigation

चहनिया में डॉक्टर की अपहरण से मचा हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

Tue, 01 Jun 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The kidnapping of the doctor in Chahaniya created a stir, police engaged in investigation
चहनिया। जिले में बदमाशों के हौसले इस समय सातवें आसमान पर हैं। चार दिन पहले धानापुर में हुए दिनदहाड़े लाखों की लूट के बाद सोमवार को चहनिया में डॉक्टर की अपहरण से हड़कंप मच गया। सोमवार की देर शाम अपनी डिस्पेंसरी बंद कर घर जा रहे डॉक्टर को चार पहिया वाहन से आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना के बाद पुलिस के तोते उड़े हुए हैं और क्षेत्र में सघन छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव के निवासी रामेश्वर मौर्य के पुत्र डॉ. अमरेश्वर मौर्य की चहनिया बाजार में क्लिनिक है। अमरेश्वर के दादा रामलोचन मौर्य अपने समय में क्षेत्र के प्रसिद्ध होम्योपैथिक डॉक्टर थे। उनके क्लीनिक चहानिया बाजार में थी। डॉ. अमरेश्वर मौर्य ने एलोपैथ से बीएमएस की डिग्री ली है। वह पुश्तैनी क्लिनिक पर एलोपैथ और होम्योपैथ दोनो की दवा देते थे। सोमवार की देर शाम डॉ. अमरेश्वर अपनी क्लीनिक बंद कर घर जा रहे थे इसी बीच फूलपुर ठाकुर पोखरे के पास चार चक्का वाहन सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। और जबरन कार में बिठाकर ले भागे। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान से छानबीन शुरू कर दी है। बलुआ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अपहरण की सूचना है हम लोग पूरी सतर्कता के साथ छानबीन में जुटे हैं पता चलते ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed