{"_id":"6855b5ffb358e45af60cdef3","slug":"the-issue-of-sewer-expensive-electricity-and-high-rate-of-map-approval-was-raised-in-the-industrial-area-chandauli-news-c-189-1-svns1013-132646-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: औद्योगिक क्षेत्र में सीवर, महंगी बिजली और नक्शा स्वीकृति की अधिक दर का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: औद्योगिक क्षेत्र में सीवर, महंगी बिजली और नक्शा स्वीकृति की अधिक दर का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
नियामताबाद। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-दो सभागार में शुक्रवार को बैठक में उद्यमियों से समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में उद्यमियों ने अधिकारियों के सामने औद्योगिक क्षेत्र में सीवर, महंगी बिजली और नक्शा स्वीकृति की अधिक दर का मुद्दा उठाया। उद्यमी अशोक सुल्तानिया ने दोनों औद्योगिक क्षेत्र में सीवर की मांग और बिजली सिक्युरिटी का ब्याज न मिलने की समस्या उठाई। अमित गुप्ता ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते विद्युत दर पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्युत की दर अन्य प्रदेशों से सस्ती होने पर ही यूपी में औद्योगिक विकास होगा। अध्यक्षता करते हुए रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के बाहर के भूखंडों के विकास प्राधिकरण में आने के कारण नक्शा स्वीकृत करने का विकास शुल्क 1000 प्रति वर्ग मीटर है जो कि यूपीसीडा के नक्शा स्वीकृत के रेट का 10 गुना अधिक है। कहा कि ऊंचा रेट के कारण चंदौली का औद्योगिक विकास रुक गया है, दूसरी तरफ वेयर हाउस का रेट मात्र 250 प्रति वर्ग मीटर है। इसे कम करना बहुत ही जरूरी है। उद्यमियों ने कहा कि फायर, भूगर्भ जल प्रदूषण नियंत्रण आदि विभागों की एनओसी लेने में लोहे के चने चबाने पड़ते हैं। लंबे समय से उद्यमियों को विभिन्न विभागों की सब्सिडी नहीं मिली है, जो जल्द मिलनी चाहिए। विद्युत सुरक्षा विभाग उद्यमियों का सिर्फ आर्थिक शोषण करता है। उद्यमियों ने बिजली की ट्रिपिंग बड़ी समस्या बताया और इस पर अधिशासी अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराया। उद्यमियों का कहना है कि सरकार को अपने विभागों के अधिकारियों पर अंकुश लगाना पड़ेगा तभी रामनगर औद्योगिक क्षेत्र को प्रदेश का मॉडल औद्योगिक क्षेत्र बनाना संभव होगा। डांडी और पड़ाव से आए उद्यमियों जसपाल सिंह, मुकेश सिंहः, चंद्रभूषण सिंह ने विद्युत कनेक्शन औद्योगिक फीडर से देने की मांग उठाई। इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग रमेश सिंह, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव और एक्सईएन विद्युत अरविंद कुमार ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। संयुक्त आयुक्त उमेश सिंह ने कहा कि दोनों औद्योगिक क्षेत्र को मिलाकर कुल लगभग 300 यूनिट हैं। इनकी समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
बैठक में त्रिभुवन सिंह, सत्यवीर साहू, अमित गुप्ता, संजय लखवानी, संजीव सिंह, सुप्रिया राय, रितेश वाधवानी, रवि कपूर, राम सिंह, अरविंद सिंह, राज सिंह थापर, दिनेश राय, राकेश जायसवाल, अरुण राय, विनोद गुप्ता, सचिन मौर्य, जगन्नाथ घोष, वीरेन्द्र यादव, सचिन मौर्य आदि उद्यमी उपस्थित रहे। संचालन चंद्रेश्वर जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
बैठक में त्रिभुवन सिंह, सत्यवीर साहू, अमित गुप्ता, संजय लखवानी, संजीव सिंह, सुप्रिया राय, रितेश वाधवानी, रवि कपूर, राम सिंह, अरविंद सिंह, राज सिंह थापर, दिनेश राय, राकेश जायसवाल, अरुण राय, विनोद गुप्ता, सचिन मौर्य, जगन्नाथ घोष, वीरेन्द्र यादव, सचिन मौर्य आदि उद्यमी उपस्थित रहे। संचालन चंद्रेश्वर जायसवाल ने किया।
विज्ञापन