फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The inspector said, I will hit you with a thousand shoes and make you wear a garland.

Chandauli News: दरोगा बोला - एक हजार जूता मारकर पहना दूंगा माला, वीडियो वायरल

Sat, 20 Dec 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The inspector said, I will hit you with a thousand shoes and make you wear a garland.
सकलडीहा, चंदौली। स्थानीय कोतवाली में शुक्रवार को फरियादी को गाली देते हुए दरोगा का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दरोगा फरियादी से कहते हुए दिख रहे हैं कि एक हजार जूता मारकर माला पहना दूंगा। वीडियो आने के बाद क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। तैनात दरोगा पर पहले भी जनता से अभद्रता की शिकायत आती रही हैंए लेकिन अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सकलडीहा कोतवाली में तैनात दरोगा का वीडियो वायरल हुआ है इसमें वह किसी मामले में मां-बहन की गाली देते हुए सुनाई दे रहे हैं। गाली देने के बाद दरोगा प्राथमिकी लिखने के साथ ही एक हजार जूता मारकर जूते का माला पहना दूंगा जैसे शब्दों का प्रयोग कर धमकी देेते हुए दिख रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पहले भी दरोगा के खिलाफ कई बार शिकायतें आ चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फरियादी से इस तरह की व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed