फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Human Rights Commission summoned the DM of Chandauli

Chandauli News: मानवाधिकार आयोग ने डीएम चंदौली को किया तलब

Sat, 02 May 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The Human Rights Commission summoned the DM of Chandauli
पीडीडीयू नगर। शहाबगंज के विशुनपुरा गांव में भारत माला परियोजना के प्लांट परिसर में इसी साल सात जनवरी को हाइवा चालक अशोक कुमार पांडेय की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग ने डीएम को तलब किया है। अधिवक्ता खालिद वकार आबिद की शिकायत पर आयोग ने आदेश के अनुपालन के लिए वाराणसी मंडल आयुक्त को निर्देश दिया है। इसी साल 7 जनवरी को शहाबगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव स्थित भारतमाला परियोजना के प्लांट परिसर में हाईवा चालक अशोक कुमार पांडेय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अधिवक्ता खालिद वकार आबिद ने 12 जनवरी को राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए आयोग ने 13 जनवरी डीएम को निदेश दिया था कि शिकायतकर्ता को जांच प्रक्रिया में सम्मिलित करते हुए मामले की जांच रिपोर्ट पांच मार्च तक आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें। निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई जांच रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत नहीं करने पर 24 अप्रैल को मानवाधिकार आयोग ने डीएम को व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष उपस्थित होकर 25 मई तक अपनी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article