फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The hospital building could not be handed over even after a year.

Chandauli News: एक साल बाद भी हैंडओवर नहीं हो पाया अस्पताल का भवन

Wed, 23 Oct 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
The hospital building could not be handed over even after a year.
कंदवा। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल कम्हरिया का नया भवन एक वर्ष बाद भी अभी हैंडओवर नहीं हो सका है। इससे यहां मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। देखरेख के अभाव में अस्पताल परिसर में खरपतवार उग गया है और गंदगी का अंबार लग गया है।
विज्ञापन


कम्हरिया गांव में 30 लाख रुपए से राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन एक वर्ष पहले बनकर तैयार हो गया। अभी तक भवन विभाग को हैंड ओवर नहीं हो पाया है। इसके चलते ग्रामीणों को अभी तक इलाज की सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। वहीं, देखरेख के अभाव में नवनिर्मित भवन में गंदगी का अंबार लगा है। खरपतवार उगने के साथ चहारदीवारी गंदी हो गई है। अंदर की कुछ दीवारों में दरारें भी पड़ने लगी हैं। क्षेत्र के अंजनी सिंह, कामेश्वर राय, डॉ. संजय सिंह, डॉ. जय कुमार सिंह, रविकांत पांडेय, बंटू सिंह, बिट्टू सिंह ने जल्द से जल्द अस्पताल का संचालन शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

कम्हरिया गांव में नवनिर्मित भवन में आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन भी शुरू नहीं हो पाया कि दीवारों और चहारदीवारी में दरारें पड़ने लगी हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। एक बार पहले भी भवन की दीवार में दरार पड़ने की शिकायत आई थी। तब ठेकेदार ने किसी तरह दरारों को भरवाया था लेकिन अभी तक भवन हैंड ओवर नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-

ठेकेदार की लापरवाही की वजह से अभी तक भवन की जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट मिलते ही भवन हैंड ओवर कराकर अस्पताल का संचालन शुरू कराया जाएगा। डॉ. प्रमोद कुमार, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed