फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The history-sheeter of Banaras had killed the young man with friends

बनारस के हिस्ट्रीशीटर ने दोस्तों संग की थी युवक की हत्या

Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The history-sheeter of Banaras had killed the young man with friends
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी गांव के समीप सड़क किनारे एक खाली प्लाट में सिरकूच कर विक्की शर्मा की हुई नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने वाराणसी के हिस्ट्रीशीटर मिलन विज समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार विक्की बनारस में मिलने के नाम पर वसूली करने लगा था। वहीं एतराज जताने पर विक्की अपने रिश्तेदारों के माध्यम से पुलिस को मिलन के खिलाफ शिकायत भी करवाता था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी गांव के समीप सड़क किनारे एक खाली प्लाट में वाराणसी के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मा घाट निवासी विक्की शर्मा (35) का शव मिला था। मृतक का सिर कूचा हुआ था। मामले में अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए मुगलसराय कोतवाली समेत स्वाट व सर्विलांस टीम को कार्य पर लगा दिया गया। पुलिस को सूचना मिली की विक्की शर्मा की हत्या में शामिल तीन लोग मिलन विज निवासी ग्वालदास साहू चौखम्भा, रोशन उपाध्याय निवासी मंगला गौरी मंदिर व अमित मिश्रा निवासी गढ़वासी टोला थाना कोतवाली जिला वाराणसी गोधना चौराहे के पास खड़े हैं और बिहार भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में मिलन विज ने बताया कि विक्की उसके नाम का प्रयोग कर जमीनों व अन्य विवादों को निपटाता था वहीं इसके एवज में मोटी रकम भी वसूलता था। उसके नाम पर कई जगहों से रुपये भी वसूले थे। जब उसकी इस हरकत पर एतराज जताया तो वह अपने रिश्तेदारों के माध्यम से उसके खिलाफ वाराणसी के पुलिस अधिकारियों से झूठी शिकायत भी करने लगा। मिलन विज ने बताया कि 19 जुलाई को जब वे अपने मित्र रोशन व अमित के साथ विशेश्वरगंज स्थित एक भोजनालय में खाना खा रहे थे तभी नशे में धुत होकर विक्की वहां आया। इसके बाद वह हम लोगों के साथ ही शराब पीने लगा। नशे में धुत विक्की को बिना समय गवाये ठिकाने लगाने के लिए पड़ाव चौराहे से आगे सुनसान जगह ले गये। एक खाली स्थान देखकर विक्की शर्मा की तीनों ने ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून लगी ईंट, एक बेल्ट, मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया। इस दौरान टीम में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एनएन सिंह, स्वाट प्रभारी राजीव सिंह, सत्येंद्र यादव, एसआई पीएन सिंह, विपिन सिंह, सुनील मिश्रा समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed