फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   the guide

स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान

Tue, 14 Jan 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
the guide
पीडीडीयू नगर। स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह मनाने का सिलसिला जारी है। रविवार की रात और सोमवार को दिन में भी विभिन्न संगठनों ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गोष्ठी में उन्हें युवाओं के पथ प्रदर्शक बताया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से नगर के यूरोपियन कॉलोनी में प्रकाश कुमार सिन्हा के आवास पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौक पर स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। गोष्ठी में अभिषेक नरायन, अखिलेश श्रीवास्तव,प्रकाश कुमार सिन्हा, बिपिन कुमार सिन्हा, ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा, विशेष शील वंदे, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, राकेश श्रीवास्तव, अर्चना सिन्हा रहे। पतंजलि योग पीठ की ओर से नगर स्थित कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया। समिति के जिला प्रभारी कपिलदेव ने कहा कि विवेकानंद ने भारत ही नहीं पूरे विश्व में भरतीय संस्कृति को स्थापित किया। इस मौके पर सविता, राजेश योगी, नीलमणि प्रकाश, राजेन्द्र, ज्वाला प्रसाद, राजेन्द्र, वीनू सिन्हा, मधु शर्मा, सुशांत, दीनदयाल विश्वकर्मा रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विवेकानंद जयमी समारोह में मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक आलोक और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक यादव ने छात्रों को विवेकानंद के जीवनी से सीख लेने का आह्वान किया। इस मौके पर छात्रों ने स्वागत गीत के बाद स्वामी विवेकानंद पर आधारित नाटक से लोगों का मन मोहा। इस दौरान जगदीश द्विवेदी, देवेंद्र साहनी, अंकुर कश्यप, डॉ. आनंद कुमार गुप्ता, रामजी केशरी, मालिक गोंड़, पारसनाथ खरवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed