{"_id":"683da7dd36839d03280432d0","slug":"the-guard-was-robbed-the-miscreant-snatched-his-chain-and-ran-away-after-catching-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रक्षक को लूटा, जिसने ट्रेन से गिरता देख पकड़ा हाथ उसी की चेन छीनकर भाग गया बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रक्षक को लूटा, जिसने ट्रेन से गिरता देख पकड़ा हाथ उसी की चेन छीनकर भाग गया बदमाश
Mon, 02 Jun 2025 07:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 02 Jun 2025 07:26 PM IST
सार
जिस महिला ने ट्रेन से गिरने से बचाया बदमाश उसी की चेन खींचकर भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार अंतरप्रांतीय गिरोह से संबंध रखने वाला है।
विज्ञापन
महिला की चेन छीनता बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी ने संयुक्त रूप से स्थानीय रेलवे स्टेशन से अंतरप्रांतीय चोर नरायन डोम को गिरफ्तार किया। नरायन पर पीडीडीयू और वाराणसी जीआरपी में बीस से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। उसके पास से चोरी की चार मोबाइल फोन, 42 हजार 500 रुपये नकद सहित 1.95 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद हुए। नारायन डोम ने 26 मई को चलती ट्रेन में चढकर महिला के गले से सोने की चेन छीनी थी।
विज्ञापन
बड़ी बात यह है कि गेट पर खड़े नरायन को गिरने से बचाने के लिए महिला ने ही कोच का दरवाजा खोला था। जीआरपी पीडीडीयू के निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नरायन डोम अपने साथी फौजदार के साथ चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराता था। 26 मई को भारत गौरव ट्रेन के एसी कोच में पति पत्नी यात्रा कर रहे थे। नरायन डोम इस चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर यात्रियों से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इस पर महिला ने दरवाजा खोल दिया। अंदर घुसते ही नरायन ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान महिला भी ट्रेन से गिरते गिरते बची। पति के चिल्लाने पर अन्य यात्री आते तब तक नरायन ट्रेन से कूदकर भाग गया। इस घटना के बाद से टीम लगाकर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार की भोर में पांच बजे आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, सीआईबी निरीक्षक अर्जुन कुमार यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम के गश्त करते समय लाइन शहीद बाबा की मजार के बाद नारायन दिख गया। पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन, 42 हजार 500 रुपये, एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, छोटे बच्चे का एक जोड़ी कड़ा बरामद हुआ।
निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि नरायन डोम पर पीडीउीयू जीआरपी में 17 और जीआरपी कैंट वाराणसी में तीन मुकदमें दर्ज हैं।