फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The government wants to deprive the poor of education: Manoj

गरीबों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है सरकार : मनोज

Wed, 29 Jan 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The government wants to deprive the poor of education: Manoj
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। यही वजह है कि भाजपा सरकार में स्कूल व काॅलेज भवन जर्जर अवस्था में पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल खझरा में आयोजित पीडीए पंचायत में उन्होंने कहा कि राजकीय हाईस्कूल खझरा के भवन की मरम्मत के लिए 19 लाख रुपये जारी किए गए थे, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह धनराशि खर्च हुए बगैर ही शासन को वापस कर दी गई। इसके चलते कक्षा 9 व 10 की कक्षाएं प्राइमरी व मिडिल स्कूल के कमरों में संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय हाईस्कूल को सुचारु रूप से संचालित करने व जर्जर भवन की मरम्मत के लिए डीआईओएस से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा से समाज में सम्मान व स्थान मिलता है। उन्होंने कहा कि चंदौली मझवार स्टेशन पर दून एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर कार्यक्रम में रावर्ट्सगंज के सांसद को आमंत्रित नहीं किया जाना भाजपा की गंदी मानसिकता को प्रदर्शित करता हैं। इस दौरान डाॅ. विरेंद्र बिंद, लल्लन बिंद, सतीश श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार गोंड, समीर अंसारी, रामनिवास, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed