फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The government failed to provide security to women

महिलाओं को सुरक्षा देने में सरकार नाकाम

Thu, 16 Jul 2015 01:42 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
The government failed to provide security to women
चंदौली। प्रदेश में जगह जगह महिलाओं के हो रहे उत्पीड़न की घटना के विरोध
विज्ञापन
में बुधवार की दोपहर की दोपहर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। आरोप       लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था नियंत्रित करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिता ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में अक्षम साबित हो रही है। आए दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।

हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि लोगों को सुरक्षा देने वाली पुलिस ही भक्षक बन गई है। आए दिन थानों में महिलाओं की अस्मत लूटी जा रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। कहा कि अगर पुलिस के इन अनैतिक कार्यों का महिलाएं विरोध कर रही हैं तो उन्हें जिंदा जला दिया जा रहा है, वहीं सत्ता दल के नेता समाज में गंदगी और भ्रष्टाचार को फैलाने का काम कर रहे हैं।

 दूसरी ओर भाजपा की केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण का नारा दे रही है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर दोनों सरकारें पूरी तरह से उदासीन हैं।

कहा कि महिलाओं पर हो रहे हमले, उत्पीड़न व बलात्कार की घटनाएं नहीं रूकी तो हम सभी सड़क पर उतरकर संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर श्यामदेई, बिंदा, अनिता पांडेय, जीरा, शांति, किस्मती देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed