फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The game of creating fake documents was going on outside the ARTO office

एआरटीओ कार्यालय के बाहर चल रहा था फर्जी दस्तावेज बनाने का खेल

Wed, 28 Oct 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
The game of creating fake documents was going on outside the ARTO office
पुलिस लाइन सभागार में एआरटीओ कार्यालय के बाहर फर्जी दस्तावेज बनाने वालों के बारे में जानकारी दे? - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर फर्जी दस्तावेजों को बनाने के खेल का भंडाफोड़ किया। इस दौरान जालसाजी करने के आरोप में चार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के पास से लैपटाप, प्रिंटर, मुहर समेत वाहनों के नकली कागजात बरामद हुए।
विज्ञापन

एएसपी प्रेमचंद ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में गिरफ्तारी व बरामदगी के बारे में जानकारी दी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी दफ्तर के समीप फर्जी एआरटीओ कार्यालय संचालित हो रहा है। जालसाज चालकों से पैसे लेकर वाहनों के फर्जी दस्तावेज बनाते हैं। सूचना पर अलीनगर एसओ संतोष कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी अतुल नारायण सिंह व स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार सिंह पुलिस व स्वाट टीम ने साथ सोमवार को एआरटीओ कार्यालय के समीप कटरे में स्थित दुकानों में छापा मारा । पुलिस के आने की भनक लगते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। जबकि पीडीडीयू नगर के कसाब महाल के रहने वाले फुरकान आलम, लौंदा के नाजिम अहमद, बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव के प्रह्लाद विश्वकर्मा व अलीनगर के शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया। दुकान की तलाशी लेने पर चार लैपटाप, दो प्रिंटर, दो मुहर, 400 स्टांप पेपर, चार जाली इंश्योरेंस पेपर, 24 रजिस्ट्रेशन पेपर, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 18 आधार कार्ड, 16 वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट, दो मेडिकल सर्टिफिकेट बरामद किए गए। जालसाजों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पिछले काफी दिनों से वाहनों के जाली कागजात बनाने का काम कर रहे थे। चालकों से मोटी रकम लेकर पर्जी कागजात बनाते थे। नया मोटर वाहन अधिनियम लागू होने के बाद फर्जी काम जोर पकड़ता जा रहा था। उनके पास काफी संख्या में लोग पहुंचने लगे थे। एएसपी ने बताया आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed