{"_id":"cc952544ccf019502ebc7db2c758e649","slug":"the-folk-dance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकगीतों की धुनों पर किया डांस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकगीतों की धुनों पर किया डांस
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Tue, 13 Jan 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के रोशनी कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से
विज्ञापन
मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर बच्चों ने लोकगीत और पाश्चात्य संगीत की धुनों पर जमकर नृत्य किया। बच्चों की मनभावन प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर परं सुशील सिंह ने कहा कि इतनी सर्दी में बच्चों का जोश देखकर अच्छा लगा।
बच्चे एक कोरे कागज की तरह होते हैं। उनको जैसी शिक्षा दी जाती है वे वैसा ही ग्रहण करते हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों को जरूर विद्यालय भेजना चाहिए ताकि वह देश और समाज के हित में कार्य कर सकें।
कहा कि आज विवेकानंद जयंती है। विद्यालय के शिक्षकों को बच्चों को विवेकानंद जी के बारे में बताना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
मुख्य अतिथि ने पूरे साल विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में शिवशंकर पटेल, अशोक सोनकर, भानू तिवारी, सदानंद दूबे, विकास सिंह, सुनील , संतोष आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इकबाल ने किया।