{"_id":"5f3ac87d8ebc3e3d027e2b3d","slug":"the-first-day-of-the-week-jammed-many-places-in-the-district-chandauli-news-vns5419270141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह के पहले दिन जिले में कई जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह के पहले दिन जिले में कई जगह लगा जाम
विज्ञापन
सकलडीहा बाजार में लगा जाम।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। जिले में दो दिन की साप्ताहिक बंदी और स्वतंत्रता दिवस के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही जिले में विभिन्न स्थानों पर भयंकर जाम लग गया। यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। लोग उमस और धूप में बेहाल रहे। जाम ऐसा कि वाहन भी रेंगते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सुबह 10 बजे से लगे जाम को छुड़ाने में शाम हो गई। पुलिस ने शाम चार बजे के करीब किसी तरह जाम से निजात दिलाई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान पड़ाव चौराहा, चकिया में शमशेर ब्रिज व सकलडीहा कस्बे में जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
..............................
जाम से राहगीर परेशान, पुलिस के छूटे पसीने
पड़ाव। स्थानीय चौराहे पर बिगड़ती यातायात व्यवस्था के चलते आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इससे वाराणसी, रामनगर और पीडीडीयू नगर की ओर आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बाजार, आफिस व कारखाने खुलते ही सड़कों पर वाहनों की भीड़ लग गई। यातयात नियंत्रण के बाहर होते ही पड़ाव चौराहे पर जाम लग गया। इस दौरान ट्रक, कार व ऑटो की लंबी कतारें लगी गई। पड़ाव चौराहे से पीडीडीयू नगर, रामनगर व वाराणसी की ओर जाने वाले के लिए लोग परेशान रहे। सुबह नौ बजे से लगा जाम शाम चार बजे तक लगा रहा। चौराहे पर लगे जाम के चलते पुलिस के भी पसीने छूट गए। जाम में फंसे लोग उमस भरी गर्मी में यातायात व्यवस्था को कोसते रहे। लोगों ने कहा कि पुलिस को चाहिए की सोमवार को यातायात को नियंत्रित करने के लिए सप्ताह के पहले दिन विशेष व्यवस्था करनी चाहिए।
शमशेर ब्रिज पर दिनभर लगता और छूटता रहा जाम
चकिया । नगर के शमशेर ब्रिज पर सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वहां से गुजरने वालों को जाम के चलते काफी परेशानी हुई। शमशेर ब्रिज का रास्ता संकरा होने और सोमवार को बाजार खुलने के बाद बढ़ी भीड़ के चलते दिनभर जाम लगता रहा और छूटता रहा। पुलिस भी बेहाल दिखी। दरअसल ब्रिज इलिया, बिहार प्रांत, कोतवाली मार्ग, जिला संयुक्त चिकित्सालय मार्ग, डाकघर, आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग से जुड़ा हुआ है। इसकी जाम के कारण घंटों तक वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। लोगों ने आरोप लगाया कि जगह-जगह पुलिस की तैनाती में कमी के चलते जाम की स्थिति बनी रही। मार्ग सकरा होने के कारण पटरियों पर वाहन खड़े रहते है। इससे भी जाम की स्थिति बन जाती है। जबकि इस मार्ग पर जिला चिकित्सालय होने के कारण कई बार एबुंलेंस भी रोगियों को लेकर यहां से गुजरती है लेकिन जाम के चलते काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
कस्बे में सड़क और नाली निर्माण आवागमन में मुसीबत
सकलडीहा। स्थानीय कस्बे में सड़क और नाली निर्माण कराया जा रहा हैद्घ काम में सुस्ती के चलते आए दिन जाम का कारण बन रही है। सोमवार को कस्बे में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दरसअल सकलडीहा कस्बे की लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पौने चार करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। इसी में एक तरफ नाली का भी निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की गति काफी धीमी है। मार्ग पर कई जगहों पर गड्ढे होने के कारण वाहनों की गति थम जा रही है इससे जाम की स्थिति बन जा रही है। वहीं दूसरी ओर दो दिन की बंदी के बाद सोमवार के दिन बाजार खुलने के चलते भी काफी भीड़ रही । बाजार में अत्यधिक भीड़ भी जाम का कारण साबित हुई। जाम में फंसे लोग प्रशासन की व्यवस्था को कोसते रहे।