फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The feeders with the least number of connections are facing the maximum power cuts

Chandauli News: सबसे कम कनेक्शन के फीडर से सबसे ज्यादा हो रही बिजली कटौती

Wed, 02 Jul 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The feeders with the least number of connections are facing the maximum power cuts
पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र से जुड़े सबसे कम कनेक्शन के फीडर संख्या-दो से इन दिनों सबसे ज्यादा बिजली कटौती हो रही है। पहले इस फीडर से सबसे ज्यादा कनेक्शन जुड़े थे। फीडर पर भार कम करने के लिए नया सात नंबर-फीडर बनाकर उससे आधे से ज्यादा कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं। वर्तमान में फीडर संख्या-दो से जुड़े मात्र 10 ट्रांसफाॅर्मरों से करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके बावजूद इस फीडर से बिजली कटौती सबसे ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन


फीडर नंबर दो बीते सोमवार से बिजली कटौती का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार की शाम बारिश के दौरान उपकेंद्र के सभी फीडरों से आपूर्ति जारी रही, लेकिन फीडर संख्या दो से तीन घंटे बिजली कटी रही। वहीं मंगलवार को भी इस फीडर से जुड़े देवनगर कॉलोनी में करीब 100 घरों में सुबह 11 बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक बिजली गायब रही। इस फीडर से जुड़े अन्य घरों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक बिजली गुल रही। बिजली कटौती का मुख्य कारण एबीसी केबल का बार-बार जल जाना है। इसके अलावा ट्रांसफाॅर्मरों में लगे ट्रेस फ्यूज वायर, डीओ और जंफर उड़ने की समस्या भी बनी रहती है। बारिश के दौरान बिजली नहीं रहने से उमस के कारण लोग परेशान रहते हैं। फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मरों की संख्या बढ़ाए जाने और तारों को बदले जाने के बावजूद बिजली कटौती हैरान करने वाली है। सबसे ज्यादा तकलीफ तब होती है जब आसपास के फीडरों से आपूर्ति होती है और इस फीडर से जुड़े घरों में अंधेरा रहता है। गर्मी के मौसम में रात में की जाने कटौती तो सबसे ज्यादा परेशान करने वाली रही है।
विज्ञापन

उधर, फीडर संख्या दो पहले उपकेंद्र का सबसे ज्यादा कनेक्शन वाला फीडर हुआ करता था। इस फीडर से करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती थी। तब इस फीडर का दायरा 10 किमी के करीब था। इससे बिजली कटौती काफी ज्यादा होती थी। फीडर पर लोड कम करने के लिए चंदासी उपकेंद्र में नया सात नंबर फीडर बनाया गया और उससे करीब सात हजार कनेक्शन जोड़े गए। इसके बाद फीडर संख्या दो से केवल पांच हजार के करीब कनेक्शन ही जुड़े हैं। इस फीडर से 10 ट्रांसफाॅर्मर जुड़े हुए हैं। इससे बिजली आपूर्ति के लिए सिंचाई विभाग, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन बीएन सिंह चौहान के घर के पास, देवनगर कॉलोनी, पथरा, पटेल नगर स्थित 40 फीट रोड, जायसवाल स्कूल के पास और उससे आगे दो ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इनमें सिंचाई विभाग और 40 फीट रोड पर 250-250 केवीए के दो अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। इसके बावजूद ट्रांसफाॅर्मरों में लगे ट्रेस फ्यूज वायर के जलने की समस्या बनी हुई है। चंदासी उपकेंद्र के एसडीओ मनोज कश्यप का कहना है कि फीडर से बिजली आपूर्ति में सुधार करने के लिए प्रयास जारी हैं। नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने के साथ ही जर्जर तार बदलने का काम लगातार चल रहा है। बारिश के बाद समस्या थोड़ी बढ़ जा रही है। लाइनमैन को भेजकर गड़बड़ी दूर करा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed