फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The father, fed up with the daughter's illness, strangled her to death

बेटी की बीमारी से अजीज पिता ने गला दबाकर कर दी थी उसकी हत्या

Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The father, fed up with the daughter's illness, strangled her to death
पीडीडीयू नगर। माता-पिता का ऐसा निष्ठुर चेहरा कभी-कभी ही दिखाई देता है। मजबूरी या फिर कुछ और बात रहा हो घटना दिल को दहला देने वाली है। बलुआ थाना क्षेत्र के हुदहुदीपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह ने खुद अपनी बिटिया मोनी सिह(16) की गला दबाकर हत्या कर दी। 14 सितंबर की इस घटना को उन्होंने पुलिस से आत्महत्या बताया पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात आई। पुलिस ने पिता को पकड़ा तो पिता ने जुर्म कबूल कर लिया। कहा कि बेटी मानसिक रूप से बीमार थी। उसके भागदौड़ से परेशान होकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

बलुआ इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को थाना क्षेत्र के हुदहुदीपुर गांव के कुछ लोगों ने एसपी अंकुर अग्रवाल को फोन कर किसी किशोरी की मौत की सूचना दी थी। जिसके बाद बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय मोनी का शव पड़ा हुआ था। पिता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने बाथरूम में कुंडी के सहारे आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो आया वह काफी चौकाने वाला था। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी की मौत आत्महत्या से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है। पुलिस का शक गहराया। सबसे बड़ी बात कि गांव का कोई इसके लिए आगे आने को तैयार नहीं था। फिर चौकी इंचार्ज शिवमणि तिवारीकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि विवेचना मैने ही की। शुक्रवार को मोहर गंज इलाके से पुलिस ने मनोज सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है और कहा कि उसकी पुत्री मानसिक मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह इलाज कराते कराते परेशान हो गए थे। दो साल से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह इधर उधर भागती रहती थी, जिसके कारण वह हमेशा परेशान रहता थे। उसी के कारण 14 सितंबर को उसकी हत्या कर दी थी और घटना को छुपाने के लिए खुद पुलिस को आत्महत्या की गलत सूचना दी। पिता को गिरफ्तार का पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed