फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The equation will be destroyed if the reservation of seats is changed

सीटों का बदला आरक्षण तो ध्वस्त होगा समीकरण

Wed, 17 Mar 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
The equation will be destroyed if the reservation of seats is changed
चंदौली। हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव के सभी पदों के आरक्षण के प्रकाशन पर रोक लगा दी है। अब वर्ष 2015 में हुए चुनाव को आधार मानते हुए नए सिरे से आरक्षण बनाने का आदेश दिया है। यानि आरक्षण में बदलाव से दावेदारों के चेहरे भी बदल सकते है। ऐसे में तैयारी में जुटे संभावित दावेदारों को कोर्ट ने जोर का झटका दिया है। जो लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए अब तक काफी खर्च कर चुके है। ऐसे लोगों को चुनावी समीकरण ध्वस्त होने का खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को लगभग पूर्ण कर लिया गया है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य भी समाप्त हो चुका है। जिले में लगभग 13 लाख से अधिक मतदाता पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पंचायत चुनाव में चार प्रमुख पदों में जिला पंचायत के 35, क्षेत्र पंचायत के 823, ग्राम प्रधान के 734 तथा पंचायत सदस्य के चार हजार पद शामिल है। 11 फरवरी को शासन की ओर से जारी आरक्षण निर्धारण के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। आदेश जारी किया है कि वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव को आधार मानते हुए नए सिरे से आरक्षण किया जाय। ऐसे में चुनावी जंग को फतह करने के लिए मैदान में उतरे दावेदारों को काफी बड़ा झटका लगा है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायन राजभर ने बताया कि कोर्ट के भाजपा सरकार के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अब नए सिरे से आरक्षण होगा तो सभी वर्गो को आरक्षण का लाभ मिलेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि पंचायत चुनाव को संपन्न कराने में सरकार की मंशा साफ नहीं रही है। आखिर कोर्ट के आदेश के बाद सरकार को सबक लेना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि सरकार कोर्ट के आदेश का पालन करके पंचायत चुनाव को निष्पक्षता से संपन्न कराएगी। आरक्षण में परिवर्तन होने से सभी वर्गो को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed