फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The electricity of the railway station is falling for half an hour

तकनीकी खराबी से आधे घंटे गुल रही रेलवे स्टेशन ओर कॉलोनी की बिजली

Thu, 28 Oct 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The electricity of the railway station is falling for half an hour
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात साढ़े सात बजे अचानक बिजली गुल हो गई। रेलवे स्टेशन के साथ यूरोपियन कॉलोनी, स्टेशन कॉलोनी में भी बिजली गुल रही। इससे यात्रियों के साथ रेलवे स्टेशन पर काम कर रहे लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन को ए प्लस श्रेणी स्टेशन का दर्जा मिलने के साथ आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया है। दावा किया जाता है कि यहां यात्री सुविधाएं बेहतर हैं। बावजूद इसके अक्सर ही कोई न कोई गड़बड़ी हो जाती है। बुधवार की शाम साढ़े सात बजे अचानक बिजली गुल होने से जीआरपी, आरपीएफ, स्टेशन अधीक्षक, उप स्टेशन अधीक्षक, टीआरडी, टीआरएस, कैरेज कार्यालयों के साथ सभी प्लेटफार्म के वेटिंग रूम, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया में अंधेरा छा गया। हालांकि कई स्थानों पर इमरजेंसी लाइट जल रही थी लेकिन अन्य स्थानों पर अंधेरा हो गया। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। वहीं यूरोपियन कॉलोनी, स्टेशन कॉलोनी में भी बिजली न रहने से अधिकारी भी परेशान हो गए। तकनीकी खराबी दूर होने पर आठ बजे बिजली आई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसको लेकर चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed