फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The elder brother had given the betel nut to kill the younger brother

बड़े भाई ने ही दी थी छोटे भाई की हत्या की सुपारी

Thu, 30 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The elder brother had given the betel nut to kill the younger brother
पीडीडीयू नगर। बलुआ थाना क्षेत्र के बिझवल गांव के समीप बीते शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों द्वारा सोनहुली निवासी धर्मेंद्र यादव को गोली मारने की घटना का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया। इस मामले में नामजद आरोपित योगेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। धानापुर थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह की पूछताछ में योगेश ने बताया कि कि धर्मेंद्र के बड़े भाई विरेंद्र ने ही उसकी हत्या की सुपारी दी थी। बड़ा भाई विरेंद्र यादव सीआईएसएफ में हवलदार के पद पर दिल्ली में तैनात है। घटना में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी इलाज के बाद जान बच गई।
विज्ञापन

योगेश ने पुलिस ने जानकारी दी कि धर्मेंद्र के सगे बड़े भाई ने ही संपत्ति बंटवारे के विवाद में छोटे भाई की हत्या की साजिश रची थी। विरेंद्र के कहने पर बाहर से आए शूटर को वह अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया और धर्मेंद्र की पहचान करवाई। इसके बाद शूटर ने उसपर फायरिंग की लेकिन गोली लगने के बावजूद वह बच गया।
विज्ञापन

सोनहुली के रमाशंकर यादव के तीनों पुत्रों में संपत्ति बंटवारे को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। पुलिस के अनुसार सीआईएसएफ का जवान सबसे बड़ा बेटा विरेंद्र यादव पिता और भाईयों से अलग रहता है। विगत वर्ष जब वह छुट्टी पर आया था तब भी धर्मेंद्र से संपत्ति बंटवारे को लेकर उसका विवाद हुआ। तब पुलिस ने दोनों भाईयों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद भी किया था। अब इस मामले में पुलिस विरेन्द्र को भी आरोपित बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed