फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The driver delivered the woman in an ambulance

चालक ने एंबुलेंस में कराया महिला का प्रसव

Fri, 29 Oct 2021 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
The driver delivered the woman in an ambulance
चहनिया। विकासखंड क्षेत्र के रईया गांव निवासिनी मुन्नी देवी (25) को बृहस्पतिवार की रात अचानक से प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने के बाद लोगों ने प्रसूता को उसमें बैठा कर अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते मे लक्ष्मणगढ़ के पास महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। जिससे महिला तड़पने लगी। महिला की खराब होती स्थिति को देख चालक ने एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद चालक आदर्श पांडेय व ईएमटी प्रभाकांत ने फोन पर चिकित्सक से वार्ता की। दोनों ने फोन पर चिकित्सक के परामर्श पर मुन्नी का प्रसव कराया। मुन्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। एंबुलेंस चालक और ईएमटी की सूझबूझ की तारीफ हर लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed