फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The district's first stadium will be built at Dharhara at a cost of Rs 23.86 crore.

Chandauli News: धरहरा में 23.86 करोड़ से बनेगा जिले का पहला स्टेडियम

Thu, 11 Dec 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The district's first stadium will be built at Dharhara at a cost of Rs 23.86 crore.
सकलडीहा के धरहरा में बनने वाले स्टेडियम का मॉडल। स्रोत:-जागरूक पाठक
सकलडीहा ब्लॉक के धरहरा में वर्ष 2019-20 से चंदौली के पहले स्टेडियम बनाने की कवायद चल रही है। कुछ तकनीकी कारणों से स्टेडियम का निर्माण रुक गया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभी जिले में एक बड़ा व ब्लॉक में मिनी स्टेडियम का निर्माण करने की घोषणा के बाद धरहरा में स्टेडियम बनने का रास्ता साफ हो गया है।
इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से संशोधित कर बनाई गई 23.86 करोड़ की कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। साथ ही पांच करोड़ रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए हैं। कार्यदाश संस्था शीघ्र टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य आरंभ कराएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2019-20 से स्टेडियम के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। इसमें कटौती करते हुए 23 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वर्ष फरवरी माह में पहली किस्त के तौर पर पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए गय थे लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर अचार संहिता लागू होने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया था।
स्टेडियम का निर्माण उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को करना है। अधिक देर होने के कारण निर्माण की लागत बढ़ी तो एक बार फिर 24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया लेकिन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली।
इस वर्ष के अंत में करीब 25 करोड़ रुपये योजना तीसरी बार भेजी गई जिसमें 23.86 करोड़ रुपये पास कर दिए गए हैं। वहीं पहले आए पांच करोड़ रुपये निर्माण निगम के पास हैं जिनसे कार्य आरंभ कराया जाएगा।
स्टेडियम के लिए पहले मिट्टी भराई व बाऊंड्रीवॉल का निर्माण किया जाएगा। कार्य आरंभ कराने के लिए निर्माण निगम 15 दिसंबर तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर लेगा।



खिलाड़ियों को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

धरहरा गांव में प्रस्तावित स्पोर्ट्स स्टेडियम (खेल अकादमी सहित) में खिलाड़ियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन प्रस्तावित सुविधाओं में एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल ग्राउंड, वॉलीबॉल ग्राउंड, कबड्डी ग्राउंड, पैवेलियन (दर्शक दीर्घा) व बहुउद्देशीय हॉल शामिल हैं। जिले के कई गांवों के युवा पुलिस व सेना भर्ती की तैयारी करते हैं। उनके लिए यहां बनने वाला एथलेटिक ट्रैक काफी महत्वपूर्ण होगा। वहीं अन्य स्पर्धाओं के खिलाड़ियों को भी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।




बढ़ी हुई निर्माण सामग्री की कीमतों के आधार पर प्रस्ताव बनाकर कार्यदायी संस्था की ओर से शासन को भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल गई है। शीघ्र टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर स्टेडियम का निर्माण आरंभ किया जाएगा। -कर्मवीर सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article