फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The district judge inspected the male and female barracks

Chandauli News: जनपद न्यायाधीश ने महिला और पुरुष बैरक का किया निरीक्षण

Sun, 29 Jun 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The district judge inspected the male and female barracks
चंदौली। जनपद न्यायाधीश रविंद्र सिंह ने शनिवार को केंद्रीय कारागार वाराणसी का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला व पुरुष बैरकों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जेल के अस्पताल में बंदियों के इलाज व दवाओं की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों को बंदी मरीजों को समय पर दवा देने के निर्देश दिए। आगाह किया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। जेल में निरुद्ध चंदौली की महिला बंदियों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही उनके साथ रह रहे बच्चों की शिक्षा के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। बंदियों को मुफ्त विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। लीगल डिफेंस काउंसिल को निर्देश दिया कि जिन बंदियों की जमानत सक्षम न्यायालय से खारिज हो चुकी है, उन बंदियों को चिह्नित करें। उनकी जमानत के लिए उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल करें। जेलर को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं, ताकि ऐसे लोगों को कानूनी सहायता प्रदान की जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, जेलर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed