{"_id":"686c1ee993803ce6720b8e21","slug":"the-district-is-at-third-place-in-monthly-recovery-jaunpur-is-at-the-top-chandauli-news-c-189-1-svns1010-133370-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मासिक वसूली में जिला तीसरे नंबर पर, जौनपुर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मासिक वसूली में जिला तीसरे नंबर पर, जौनपुर अव्वल
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। परिवहन विभाग के वाराणसी संभाग में मासिक वसूली में जौनपुर ने 92.67 फीसदी राजस्व वसूली कर पहला स्थान प्राप्त किया है। चंदौली 76.39 फीसदी वसूली के तीसरे और गाजीपुर 77.21 फीसदी वसूली के साथ दूसरे नंबर है। वाराणसी 76.25 फीसदी वसूली के साथ चौथे स्थान पर है। हालांकि पिछले साल जून माह की तुलना में इस बार जून में चंदौली ने लक्ष्य प्राप्ति में 10.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
परिवहन विभाग की ओर से सालाना के अलावा हर जिले को मासिक राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया जाता है। इस बार जून महीने के राजस्व वसूली में वाराणसी संभाग में चंदौली तीसरे स्थान पर आया है। जौनपुर संभाग के जिलों में पहले नंबर पर है। गाजीपुर दूसरे और वाराणसी फिसड्डी साबित हुआ है। वाराणसी संभाग में जौनपुर जिले को 1182.17 लाख रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था। इसकी तुलना में 92.67 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। गाजीपुर को 864.45 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया था। इसकी तुलना में 77.21 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुआ। चंदौली को 646.49 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 76.39 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुआ। वहीं वाराणसी को 3226.32 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया था। जबकि सिर्फ 76.25 प्रतिशत ही लक्ष्य हासिल हुआ। एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम का कहना है कि वर्ष 2024-25 में दिए गए सालाना लक्ष्य में वाराणसी संभाग में चंदौली जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। स्टाफ की कमी के चलते मासिक लक्ष्य में अन्य जिलों की तुलना में भले ही कमी आई है, लेकिन पिछले साल की तुलना इस महीने में 10 फीसदी ज्यादा वसूली हुई हैै। स्टाफ की कमी दूर होते ही लक्ष्य की प्राप्ति का प्रतिशत बढ़ जाएगा।