फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The district got the target of micro irrigation in 1975 hectares

Chandauli News: जिले को मिला 1975 हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई का लक्ष्य

Fri, 02 May 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The district got the target of micro irrigation in 1975 hectares
पीडीडीयू नगर। इस बार जिले को 1975 हेक्टेयर कृषि भूमि की सूक्ष्म सिंचाई का लक्ष्य मिला है। योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की सिंचाई में सहायता करना है। इसके तहत फव्वारा (स्प्रिंकल) विधि से सिंचाई के लिए लघु व सीमांत किसानों को 75 से 90 और सामान्य किसानों को 65 से 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। लक्ष्य मिलने के बाद उद्यान विभाग किसानों के चयन में जुट गया है।
विज्ञापन


सूक्ष्म सिंचाई एक ऐसी सिंचाई विधि है जिसमें कम मात्रा में पानी का उपयोग होता है। इसके तहत पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है। यह एक कम दबाव और कम प्रवाह दर वाली सिंचाई विधि है जो पानी की बर्बादी को कम करती है और पानी का सही उपयोग सुनिश्चित करती है। सूक्ष्म सिंचाई विधि में कम पानी से ज्यादा क्षेत्र की सिंचाई की जाती है। इसके तहत पानी को पाइपलाइन के माध्यम से स्रोत से खेत तक पूर्व-निर्धारित मात्रा में पहुंचाया जाता है। इससे पानी की बर्बादी को तो रोका ही जाता है, साथ ही यह जल उपयोग दक्षता बढ़ाने में भी सहायक है। इस विधि से सिंचाई से 30-40 फीसदी पानी की बचत होती है। वहीं फसलों की गुणवत्ता और उत्पादकता में भी सुधार होता है। सरकार ‘प्रति बूंद अधिक फसल’ के मिशन के तहत फव्वारा (स्प्रिंकल) व टपक (ड्रिप) सिंचाई विधि को बढ़ावा दे रही है। इसकी जिम्मेदारी उद्यान विभाग को दी गई है। जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्रधर दूबे ने बताया कि जिले में ऐसे किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है जो पानी की बर्बादी रोकने के लिए फव्वारा (स्प्रिंकल) विधि का उपयोग कर रहे हैं। इच्छुक किसानों को सरकार की ओर से दी जा रही रियायत का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed