{"_id":"679fc73132fc8de0890a2f7a","slug":"the-disabled-person-was-beaten-and-then-thrown-into-the-canal-chandauli-news-c-189-1-svns1010-126783-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दिव्यांग को पीटा फिर नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दिव्यांग को पीटा फिर नहर में फेंका
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लालपुर गांव का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक दिव्यांग युवक की निर्ममतापूर्वक पिटाई की जा रही है। उसको असलहा दिखाकर पहले चार युवक रोकते हैं, फिर रॉड, लाठी-डंडे और ईंट से मारने लगते हैं। सीसीटीवी कैमरे में आवाज भी रिकाॅर्ड हो गया है। जिसमें दिव्यांग चीख रहा है। दिव्यांग के अधमरा होने पर बदमाश उसे घसीटकर नहर में फेंकते दिख रहे हैं।
पुलिस के अनुसार जलालपुर गांव निवासी विवेक सिंह (35) और अभिषेक सिंह के बीच रंजिश है। मंगलवार की रात अभिषेक अपने साथियों के साथ विवेक के घर पहुंचा और उसे बाहर बुलाने के बाद मारपीट कर घायल कर दिया। विवेक का छोटा भाई विशाल उसे लेकर कंदवा थाने पहुंचा और अभिषेक सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल विवेक को प्राथमिक उपचार के लिए बरहनी पीएचसी भेजा। उधर, इस मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं की। जब रविवार को घटना का वीडियो वायरल हुआ तो खलबली मच गई। प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।