{"_id":"67790ad57863ffb21701fbb5","slug":"the-department-woke-up-after-the-irrigation-time-passed-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : सिंचाई का समय बीतने के बाद जागा विभाग, युद्धस्तर पर चल रही नालियों की खोदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : सिंचाई का समय बीतने के बाद जागा विभाग, युद्धस्तर पर चल रही नालियों की खोदाई
Sat, 04 Jan 2025 03:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 04 Jan 2025 03:48 PM IST
सार
का बरसा जब कृषि सुखानी। चंदौली में ऐसा ही वाक्या सामने आया है जिसमें समय बीतने के बाद विभाग जागा है और युद्धस्तर पर नालियों की खोदाई चल रही है। सवाल उठ रहे हैं समय रहते अगर ये कार्य हुआ होता तो तस्वीर कुछ और होती।
विज्ञापन
नालियों की खोदाई जारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चंदौली जिले के ताराजीवनपुर में धान की फसल कट चुकी है गेहूं के बोआई का समय बीत चुका है अब विभाग जागा है और नाली की खोदाई शुरू की गई। मनरेगा मजदूर के माध्यम से ग्राम प्रधानों द्वारा सिंचाई के लिए बनी नालियों की खोदाई भी शुरू हो गई है। जिससे मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है तो किसानों के सिंचाई का साधन नाली बन रही है।
विज्ञापन
विकास खंड सकलडीहा के धूस खास गांव में ग्राम प्रधान दिनेश गोंड द्वारा 20 से ज्यादा मजदूरों के माध्यम से धूस धमिना माईनर से किसानों की सिंचाई के उद्देश्य से निकली नाली की खोदाई इन दिनों युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। जिससे धूसखास, आलमपुर, मुस्तफापुर,बसरतिया आदि गांवों के सैकड़ो बीघा जमीन सिंचित होगी
विज्ञापन
। इस संबंध में पूछे जाने पर ग्राम प्रधान दिनेश गोंड ने बताया कि गांव में बनी लगभग आधा दर्जन नाली की साफ सफाई मनरेगा के तहत कराई जा रही है। इससे मजदूरों को रोजगार व किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन