फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The demonstration by lawyers

वकीलों ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Sep 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 17 Sep 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
The demonstration by lawyers
विद्युत दुर्व्यवस्था में सुधार न होने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त  है।
विज्ञापन


 बुधवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों के  खिलाफ विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन  सौंपते हुए मांग किया की तहसील व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था में  सुधार किए जाये।

कहा कि कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने चंदौली जनपद को  गोद ले लिया है।  तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आरोप  लगाया कि प्रदेश सरकार के लाख कोशिश के बाद भी बिजली दुर्व्यवस्था से जनता  को निजात नही मिल रहा है।

यहां के विभागीय अधिकारी कुम्भकरणी निंद्रा में  सो रहे है। चिलचिलाती धूप और उमस में महिलायें और बच्चे परेशान है।  आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष अरूण कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग  के खिलाफ हो हल्ला मचाते हुए तहसीलदार को दो सूत्री मांग पत्र सौंपे। 


चेतावनी दी कि तहसील और ग्रामीण अंचल की विद्युत आपूर्ति अतिशीध्र ठीक नही  हुई तो अधिवक्ता आन्दोलन के लिये बाध्य होगें। तहसीलदार विरेन्द्र कुमार  राय  के आश्वासन के बाद अधिवक्ता शांत हुए। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन करने  वालों में नितिन तिवारी, प्रभु पाठक, गिरिश यादव, राजेन्द्र यादव, शिवपूजन  राम, अरबिन्द, मोलू राजभर, राकेश यादव, जर्नादन भारती आदि अधिवक्ता मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed