फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The crowd at the counter for clearance

निकासी के लिए काउंटर पर भीड़

Thu, 03 Nov 2016 01:27 AM IST
Updated Thu, 03 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
The crowd at the counter for clearance
एटीएम के बाहर लगी भीड़।
तीन दिन की लगातार छुट्टी के बाद बुधवार को बैंक खुलते ही शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

  बैंक में सबसे ज्यादा भीड़ रकम निकासी के काउन्टर पर रही जिसके चलते लोगों ने एटीएम की ओर रूख किया लेकिन वहां भी ग्राहकों के हाथ मायूसी ही लगी। ज्यादातर एटीएम ने या तो रुपये ऊगलना बंद कर दिये थे या फिर मेन्टिनेंस के अभाव में खराब पड़े हुए थे। एकाध एटीएम कार्य करता नजर आया तो वहां लोगों की लंबी कतार लगी हुई मिली। जिससे शादी विवाह व अन्य प्रयोजनों के लिए खरीददारी करने आये लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार की साप्ताहिक और दो दिनों तक त्यौहार के चलते बैंक बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन तक एटीएम पर लोग निर्भर रहे  लेकिन निकासी के चलते उसने भी जवाब दे दिया। ज्यादातर एटीएम केन्द्रों पर लोगों को केवल रसीद ही मिल रही थी नोट नहीं। बुधवार को समय से बैंक खुलने के पूर्व उपभोक्ताओं की शाखाओं पर भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यालय खुलने के साथ ही उपभोक्ता सबसे पहले निकासी कैश काउन्टर पर खड़े हो गये। इसमें सबसे अधिक  पेंशनधारक शामिल रहे। कई पेंशनधारकों को परेशानी भी उठानी पड़ी। त्यौहार के बाद लगन की शुरूआत होने के कारण बहुत से लोग खरीददारी के लिए पैसे निकालने आये थे वहीं व्यापारी भी भारी रकम लेकर बैंक की शाखाओं में आरटीजीएस, चेक भुनाने, ड्राफ्ट बनवाने में लगे रहे। कुछ  लोग इस आशा में एटीएम पर खड़े रहे कि बैंक खुलने के बाद एटीएम मशीन में पैसे भर दिये गये होंगे।
विज्ञापन

जब रुपये निकालने के लिए लोगों ने कार्ड लगाये तो एटीएम ने पैसे नहीं ऊगले तो भागकर शाखाओं मे पहुंचे। दीपावली पर्व पर बहुत से लोगों की रकम खाली हो गयी थी। व्यापारियों से लेकर सोनारों, इलेक्ट्रानिक सामान विक्रेताओं व वाहन विक्रेताओं से धनतेरस पर अग्रिम राशि देकर खरीददारी करने के बाद दीपावली के बाद रुपए या कैश देने का वादा किये थे। वे सबसे अधिक बैंकों में पहुंचे ताकि उनका वादा खाली न हो सके। बैंकों में भीड़ उमड़ने से कर्मचारियों पर भी अतिरिक्त दबाव बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed