फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The crook ran away from the woman's neck

महिला के गले से सोने की चैन छीन भागे बदमाश

Sat, 22 Feb 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
The crook ran away from the woman's neck
महिला के गले से चेन छीन भागे बदमाश
विज्ञापन

रिश्तेदार के यहां से अपने घर वापस जा रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पराहुपुर में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बाइक सवार युवकों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। महिला पास में ही रिश्तेदार के यहां से अपने घर की ओर जा रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने में जुटी है। महिला ने चेन की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई है।

त्योहारों पर पुलिस की चौकसी के बाद भी उचक्के, झपट्टामार जैसे अपराधी सक्रिय हैं। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर मुगलसराय कोतवाली के पराहुपुर निवासी अमरनाथ जायसवाल अपनी पत्नी उमा जायसवाल और रिश्तेदारों के साथ रामनगर स्थित मंदिर में दर्शन के लिए गए हुए थे। दोनों दर्शन करने के बाद पराहुपुर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां रुक गए। उनके घर से निकलकर पति-पत्नी अपने घर की ओर चले तभी सामने से बाइक पर मुंह बांधें दो युवक आए और उमा जायसवाल के गले से सोने की चेन नोचकर फरार हो गए। घटना के बाद उनके पति अमरनाथ जायसवाल ने उन्हें दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दोनों बदमाश फरार हो गए। इसके बाद हो हल्ला सुनकर वहां आसपास लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई राजकुमार पांडेय आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना में शामिल बदमाशों का सुराग ढूंढने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed