फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The criminal used religious rituals as a pretext to defraud women; he was injured in a police encounter.

Chandauli News: पूजा पाठ के बहाने महिलाओं से करता था ठगी, मुठभेड़ में बदमाश घायल

Sun, 28 Dec 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The criminal used religious rituals as a pretext to defraud women; he was injured in a police encounter.
फरिहा। पुलिस ने शनिवार की सुबह निजामाबाद थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ पिंटू को गिरफ्त में ले लिया। पूछताछ में यह मामला सामने आया कि आरोपी पूजा-पाठ के बहाने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को ठगता था। वह स्वयं को साधु या पंडित बताकर किसी अनिष्ट का भय दिखाता और मंत्र पढ़ने के नाम पर महिलाओं से गहने लेकर भाग जाता था।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से 1.25 लाख रुपये मूल्य के ठगे गए गहने, 25 हजार रुपये नकद, तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। आरोपी कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ पिंटू जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सोनारी गांव का निवासी है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बड़ागांव नहर पुलिया के पास गहने बेचने के लिए किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में गोली आरोपी के पैर में लगी, इसके बाद उसे पकड़कर उपचार के लिए सीएचसी रानी की सराय भेजा गया। 18 दिसंबर को ग्राम बड़हरिया में इसी तरीके से की गई ठगी के मामले में थाना निजामाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह का कहना है कि निजामाबाद थाना क्षेत्र में हुई टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने एक अंतरजनपदीय टप्पेबाज को मुठभेड़ के दौरान पकड़ने का दावा किया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिस पर आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ। उसके कब्जे से ठगी के गहने, नकदी, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। आरोपी पूजा-पाठ के बहाने महिलाओं को ठगने का काम करता था। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed