फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The cremation ground submerged in the water of Ganga, causing problems in last rites

Chandauli News: गंगा के पानी में डूबा अंत्येष्टि स्थल, अंतिम संस्कार में दिक्कत

Wed, 16 Jul 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The cremation ground submerged in the water of Ganga, causing problems in last rites
पीडीडीयू नगर/चहनिया। जिल में गंगा के जलस्तर में लगभग तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले 24 घंटे में जलस्तर 68.56 मीटर पर पहुंच गया। सोमवार यह 67.86 मीटर पर था, जबकि रविवार को जलस्तर 67.38 मीटर पर रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम गंगा चेतावनी बिंदु 70.26 से मात्र 1.5 मीटर नीचे बह रही थीं। इसी गति से जलस्तर में बढ़तरी होती रही तो तीन-चार दिन में चेतावनी बिंदु पार कर सकती है। आयाेग ने खतरा बिंदु 71.22 मीटर व बाढ़ का बिंदु 73.90 मीटर माना है। उधर, अंत्येष्टि स्थल में पानी भर जाने से लोगों को अंतिम संस्कार करने में परेशानी हो रही है। लगातार पानी बढ़ने से ग्रामीणों के सामने विकट समस्या उत्पन्न होती जा रही है। बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार किया जाता है, लेकिन श्मशान घाट पानी में डूब जाने से अब लोगों को बाबा फलहरी घाट, गायघाट तथा रामघाट पर शव लेकर जाना पड़ रहा है। जहां चिता सजाकर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। रास्ता सही न होने के कारण लोगों को पैदल ही घाट तक जाना पड़ रहा है। वहीं लकड़ी के लिए काफी दूर से घूमकर आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed