{"_id":"633b362365f6fa794064796b","slug":"the-courageous-miscreants-robbed-the-retired-army-s-money-in-broad-daylight-chandauli-news-vns6774664143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौसला बुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिए रिटायर्ड फौजी के पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौसला बुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिए रिटायर्ड फौजी के पैसे
विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के आवाजापुर गांव में सोमवार की दोपहर हौसला बुलंद बदमाश दिनदहाड़े एक रिटायर्ड फौजी के पैसे छीनकर फरार हो गए। गांव के रामाश्रय तिवारी (82) धानापुर स्थित एसबीआई से पेंशन के 39 हजार रुपये निकाल कर बस से घर जा रहे थे। आवाजापुर छौरा पर बस से उतरने के बाद जैसे ही घर के लिए आगे बढ़े, बाइक सवार बदमाशों ने पैसे से भरा बैग छीन लिया और रिटायर्ड फौजी को धक्का मार कर बाइक से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंचे एएसपी, सीओ और इंस्पेक्टर जांच में जुटे हैं।
धानापुर थाना क्षेत्र के आवाजापुर गांव निवासी रामाश्रय तिवारी सेना से रिटायर्ड हैं। सोमवार की सुबह वे दशहरा के त्योहार के लिए धानापुर स्थित स्टेट बैंक से पैसे निकालने गए थे। रामाश्रय तिवारी ने अपने पेंशन के 39 हजार रुपये बैंक से निकाले और बस से घर की ओर चल दिए। बस से उतर कर वह कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि पीछे से एक युवक ने उनका झोला छीनकर सड़क पर खड़े अपने बाइक सवार साथी के साथ सकलडीहा की तरफ फरार हो गया। झोले में 39 हजार रुपया, आधार कार्ड और बैंक पासबुक था। बुजुर्ग ने शोर मचाते हुए कुछ दूर तक उनका पीछा किया लेकिन तब तक वह भाग गए थे। घटना की जानकारी होते ही इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह, सीओ राजेश राय और कुछ देर बार एएसपी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पास के ही पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की। एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले को जांच की जा रही है जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
बैंक से आने-जाने वालों पर रहती है लुटेरों की नजर
पीडीडीयू नगर। चंदौली में छिनैती करने वालों की नजर हमेशा बैंक के आसपास ही रहती है। इसी वर्ष छह जून को सैयदराजा स्टेट बैंक में पैसे जमा करने जा रहे पेट्रोल पंपकर्मी इस्लाम के पैर में गोली मारकर बाइकसवार बदमाशों ने ही 13 लाख से ज्यादा रुपये लूट लिए थे। हालांकि इस मामले में एक महीने बाद पुलिस ने खुलासा किया और लुटेरों को पकड़ लिया। जुलाई 2021 में सदर कोतवाली अंतर्गत फगुईया गांव में हौसला बुलंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए यूपी बड़ौदा बैंक के कर्मचारी को गोली मार दी थी। जुलाई 2022 में शहाबगंज कस्बा स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन चंद्रबली यादव को घेरकर बदमाशों ने 30 हजार रुपये लूट लिए थे। संवाद