फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The cook organization took out a procession in support of the demands

मांगों के समर्थन में रसोईया संगठन ने निकाला जुलूस

Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
The cook organization took out a procession in support of the demands
परिषदीय स्कूलों में तैनात एमडीएम रसोइयों को प्रतिदिन 50 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाता है। जो लोगों को परिवार के भरण पोषण के लिए नाकाफी है। शुक्रवार को विभिन्न मांगों के साथ मानदेय बढ़ाने के लिए रसोइयां संगठन ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाला। बीएसए कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम बनाने के लिए रसोईयों को तैनात किया गया। करीब 18 वर्ष गुजरने के बाद भी किसी भी सरकार ने रसोइयों के परेशानियों को दूर करने की कोशिश नहीं की। कहा कि रोजाना 50 रुपये के हिसाब से उन्हें मानदेय मिलता है। जबकि इसे बढ़ाने के लिए धरना प्रदर्शन के माध्यम से आवाज को उठाया गया। लेकिन इसके बाद भी रसोइयां के आवाज को दबा दिया गया। चेताया कि अगर सरकार के द्वारा रसोइयों के हित में कोई ठोस फैसला नहीं किया गया तो संगठन पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान रामप्यारे, विद्या देवी, सीता देवी, अंजू देवी, मुन्नी देवी, मीरा देवी, शकुंतला देवी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed