Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Congress will hold a march in Lucknow on November 26 to protest against the theft of votes.

Chandauli News: वोट चोरी के विरोध में 26 नवंबर को लखनऊ में मार्च निकालेगी कांग्रेस

Wed, 18 Nov 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Congress will hold a march in Lucknow on November 26 to protest against the theft of votes.
वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस 26 नवंबर को लखनऊ में पैदल मार्च निकालेगी। इसमें शामिल होने के लिए चंदौली से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी और शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित तैयारी बैठक में इसकी रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि एआईसीसी पर्यवेक्षक सीताराम लांबा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के मुद्दे को गांव-गांव तक पहुंचाएगी। आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है। कांग्रेस इस मुद्दे पर तब तक संघर्ष जारी रखेगी, जब तक निर्वाचन प्रणाली पारदर्शी और निष्पक्ष नहीं हो जाती।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि राहुल गांधी लगातार वोट चोरी के मुद्दे को उठा रहे हैं। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। वहीं जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा कराई जानी चाहिए। उन्होंने देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी और संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान विजय त्रिपाठी, मधु राय, तरुण पांडेय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, तौफीक खान, नवीन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed